Advertisment

पति के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पत्नी ने लगाई गुहार

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र में 4 जुलाई को हुए संदेहास्पद मौत मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है।  पुलिस इस मामले में अब तक किसी भी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है । ना ही मृतक की पत्नी द्वारा जिन्हें आरोपी बनाया गया है उसके खिलाफ कोई कार्यवाही की गई है। मृतक मो.वली उल्लाह रहमानी की पत्नी इस्मत रहमानी आज दरभंगा एसएसपी बाबूराम से मिलने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई ।

एसएसपी को दिए आवेदन में मृतक की पत्नी ने कहा है कि उसके पति का एक महिला चिकित्सक के साथ अवैध संबंध था जिसको लेकर भी उसके पति की हत्या कराई गई हो। लेकिन बिरौल पुलिस इस मामले में काफी शिथिलता बरत रही है । करीब डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक इस मामले में किसी भी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है।  जिसको लेकर मृतक के परिजन नाराज है।

बता दें कि बिरौल थाना क्षेत्र के पुराना थाना चौक के पास वली उल्लाह रहमानी दवा की दुकान चलाते थे, और पास के ही एक मकान में किराए का कमरा लेकर रहते थे। 4 जुलाई को वली उल्लाह रहमानी का मृत शरीर उसके कमरे में पाया गया जो कि फंदे से लटका हुआ था।

मृतक की पत्नी ने इस मामले में पति की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन मृतक की पत्नी का आरोप है कि पुलिस उसके पति की हत्या को आत्महत्या बता कर केस बंद करना चाहती है, और आरोपियों को बचाना चाहती है।

रिपोर्ट: रवि झा

Bihar Government: प्रेम की धुन से प्रतिरोध की आवाज तक, ‘मौसिकी’...

डॉ. अमित रंजन के काव्य संग्रह ‘मौसिकी : अहसासों का आसमान’ में प्रेम, पीड़ा, स्त्री अस्मिता, सामाजिक सरोकार और प्रतिरोध की संवेदना दिखाई देती...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...

Vijay Kumar Sinha: बिहार में कृषि नवाचार को नई रफ्तार, ICRISAT...

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ICRISAT का दौरा कर बिहार में कृषि अनुसंधान, मिलेट्स उत्पादन, प्रसंस्करण और बाजार व्यवस्था मजबूत करने पर जोर...