Advertisement
Advertisement
Advertisement

जंगली हाथी ने ली एक की जान

सरायकेला : जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जारगोडीह गांव में झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने एक वृद्ध व्यक्ति को पटक पटक कर उसकी जान ले ली,  मृतक की पहचान जारगोडीह गांव निवासी 58 वर्षीय राम कृष्ण महतो के रूप में हुई है।

घटना सोमवार शाम के करीब सात बजे की बताई जा रही है। लेकिन, परिजनों को इसकी ख़बर आज सुबह हुई। बताया जा रहा है कि मृतक राम कृष्ण महतो सोमवार देर शाम खेत से वापस घर लौट रहा था उसी क्रम में जंगली हाथी ने पटक-पटक कर जान ले ली।

आज सुबह घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचें, जहां लोगों में आक्रोश भी देखा गया। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही चांडिल रेंज के प्रभारी वनपाल राधारमन ठाकुर और ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर भी घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के परिजनों को वन विभाग की ओर से तत्काल 50 हजार रुपये नगद मुआवाजा के तौर पर दिया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही प्रभारी वनपाल राधारमन ठाकुर ने बताया कि आगे की कागजी प्रक्रिया करने के बाद बाकी के साढ़े तीन लाख रुपये का मुआवाजा परिजनों को दिया जाएगा।

रिपोर्ट : गुलाम रब्बानी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

सोनपुर मेले में इस बार क्या होगा खास? 22 नवंबर से...

पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। इस बार मेले को परंपरा और आधुनिकता के संगम...

172 करोड़ का पुलिस डाटा सेंटर और 287 करोड़ का फॉरेंसिक...

Bihar Police Modernization 2026, पटना: बिहार की एनडीए सरकार के एक साल के कार्यकाल में पुलिस और जेलों की आधारभूत संरचना को आधुनिक बनाने पर...

दरभंगा की अशोक पेपर मिल्स की जमीन पर अब क्या होगा?...

पटना: बिहार के दरभंगा स्थित अशोक पेपर मिल्स की जमीन के औद्योगिक उपयोग को लेकर राज्य सरकार ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया...