Thursday, October 23, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Chaibasa: चक्रधरपुर में संथाल समुदाय ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया सोहराय पर्व

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संथाल समुदाय द्वारा बुधवार को पारंपरिक महापर्व सोहराय बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर संथाल समाज के लोगों ने अपने पशुधन विशेषकर बैल की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।Chaibasa: सांसद जोबा माझी ने की पशुधन की पूजा चक्रधरपुर में पर्व के अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने भी पारंपरिक संथाली पोशाक में सम्मिलित होकर समाज की महिलाओं के साथ पशुधन की पूजा की। उन्होंने पारंपरिक विधि से गाय-बैलों की आरती उतारी और उनके स्वास्थ्य तथा समृद्धि की कामना...

तेजस्वी की झूठी बयानबाजी से जनता नहीं होगी भ्रमित, नीतीश कुमार पर ही भरोसा – JDU

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा एवं पार्टी मीडिया पैनलिस्ट महेश दास ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और जनता के बीच झूठी बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने तेजस्वी के उस भ्रामक बयान का भी खंडन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दी गई 10 हजार की राशि कर्ज है और उसे महिलाओं को वापस लौटाना होगा। तेजस्वी के बयान को झूठा करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य...

जनसंपर्क के दौरान JDU उम्मीदवार चंदेश्वर चंद्रवंशी का विरोध

जहानाबाद : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व सांसद और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जनसंपर्क अभियान के क्रम में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जहानाबाद में दूसरे चरण 11 नवंबर को मतदान होना है। चंदेश्वर चंद्रवंशी का आज यानी 22 अक्टूबर को रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत पोखमा गांव में जमकर विरोध हुआ। वो अपने पक्ष में वोट मांगने गए थे और प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसी बीच में पोखमा गांव के ग्रामीणों ने उनके सांसद रहते विकास का हिसाब मांगना शुरू कर दिया। पिछले लोकसभा चुनाव में इनको...

Giridih में जंगली हाथियों का तांडव, धान की निकाई कर घर लौट रही महिला को पटककर मार डाला…

Giridih : गिरिडीह जिले के सरिया के घुटियापेसरा गांव में बीते रात को हाथियों का तांडव देखने को मिला। हाथियों के झुंड ने एक औरत को कुचलकर मार डाला। मृत महिला की पहचान किरण देवी के रुप में हुई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Giridih : धान की निकाई कर घर लौट रही थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय महिला किरण देवी खेत से धान की निकाई कर के घर की और लौट रही थी, इस दौरान हाथियों की झुंड ने उनपर हमला कर दिया। जिसके बाद घुठिया पेसरा के मुखिया पिंटू यादव और पंसस प्रतिनिधि मुकेश यादव ने ग्रामीण के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गयी।

Giridih : प्रशासन ने दिया उचित मुआवजे का आश्वासन

वहीं घटना के बाद तत्काल पहल करते हुए मृतक के दाह संस्कार के लिए 25 हज़ार नगद राशि उपलब्ध करायी गयी तथा शेष तीन लाख पचहतर हज़ार मुआवजा राशि विभाग द्वारा सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत परिजनों को दिये जाने का लिखित आश्वासन दिया गया।

इसके साथ ही घुठिया पैसरा पंचायत, अमनारी पंचायत, परसिया पंचायत, नगर केसवारी पंचायत एवं मंदरामो पश्चमी पंचायत के दर्जनों गाँव जो लगातार हाथियों के झुंड से प्रभवित हैं उन सभी गावों में सोलर लाइट, टोर्च एवं पड़ाका जैसे चीजों को जल्द उपलब्ध कराने की मांग की गई।

राज रवानी की रिपोर्ट–

Related Posts

Giridih: होटल कलश धाम में पुलिस-प्रशासन का छापा, संदिग्ध हालत में...

Giridih: सरिया रोड स्थित होटल कलश धाम में मंगलवार को प्रशासन ने छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों के अनुसार, होटल...

Giridih: कोइरीडीह के टिंकू गुप्ता साइकिल से निकले अयोध्या धाम यात्रा पर

Giridih: सरिया प्रखंड के कोइरीडीह गांव निवासी टिंकू कुमार गुप्ता ने शनिवार को एक अनोखी यात्रा की शुरुआत की। वे लगभग 650 किलोमीटर लंबी साइकिल...

Giridih: नाबालिग लड़की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले जेएमएम...

Giridih: सरिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों आदिवासी नाबालिग लड़की की हत्या हुई थी, जिसको लेकर मंगलवार को झामुमो नेता शत्रुघन प्रसाद मंडल ने...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel