Advertisement
Advertisement
Advertisement

PM के साथ रह कर करेंगे लगातार विकास, सीएम नीतीश ने कहा ‘भगवान बिरसा मुंडा ने भी लड़ी थी लंबी लड़ाई’

PM के साथ रह कर करेंगे लगातार विकास, सीएम नीतीश ने कहा 'भगवान बिरसा मुंडा ने भी लड़ी थी लंबी लड़ाई'

Google पर 22Scope चुनें

जमुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जमुई पहुंचे। जमुई में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गर्व की बात है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है। PM  नरेंद्र मोदी का मैं स्वागत करता हूं। भगवन बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के नायक थे जिन्होंने आदिवासी समाज के लिए संघर्ष किया था। उनका जन्म राँची में 15 नवंबर 1875 में हुआ था। रांची तो अब अलग हुआ है लेकिन उस समय बंगाल, उड़ीसा बिहार सब एक ही होता था। वर्ष 2000 में झारखंड बिहार से अलग हुआ था।

पीएम के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा 2021 में उनके जन्मदिवस को जनजातीय दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। जनजातीय क्षेत्र विकास के लिए पीएम 6 करोड़ रूपये के योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। हमलोग बिहार में 2007 में भगवान बिरसा मुंडा की पटना में प्रतिमा लगाई और उनकी जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन करते हैं। 2005 में एनडीए की सरकार बनी तब से हम लोगों ने जनजातीय समाज के विकास के लिए कई काम किये।

सीएम ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भी बिहार के विकास के लिए अपना अहम् योगदान दिया। सीएम ने एक बार फिर दुहराया कि हम लोग 1995 से एक साथ थे, हमने बीच में गलती किया। लेकिन अब सब दिन साथ रहेंगे। अब इधर उधर नहीं जायेंगे एक साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री पूरे देश के लिए काम कर रहे हैं और बिहार के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। ये देश भर में जहां भी जाते हैं वहां के विकास के लिए कुछ न कुछ जरूर करते हैं। हमलोग एक जुट रहें और साथ रहें। सीएम ने उपस्थित लोगों को कहा कि एक बार हाथ उठा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन करिये।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   उपचुनाव के बीच RJD को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, देंगे भाभी का साथ

जमुई से विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM PM PM

PM

Commercial Advertisment

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...

WhatsApp New Features: अब अपने शब्दों से बनाएं Text Sticker, पढ़ते...

 WhatsApp New Features में टेक्स्ट स्टिकर के 10 डिजाइन और View Once Text Message की सुविधा आने वाली है। फिलहाल Android Beta यूजर्स के...