पटना : बिहार विधानमंडल की शीतकालीन सत्र की शुरुआत छह नवंबर से शुरू होने जा रही है। सत्र की शुरुआत कल 11:00 से होगी जहां सभी माननीय उपस्थित होंगे। वहीं इस बार सत्र काफी अहम माना जा रहा है। जिस तरीके से पांच बैठक हुई। छोटा सत्र है लेकिन काफी महत्वपूर्ण है।
इस सत्र के दौरान 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जिसमें मजिस्ट्रेट और पटना पुलिस के सभी अन्य अधिकारी भी रहेंगे। शीतकालीन सत्र को लेकर विधानमंडल में सभी चीजों का पुख्ता इंतजाम कर दिया गया है। साथ ही निरीक्षण कक्ष भी बनाया गया है। पुलिसकर्मी के लिए भी नियंत्रित कक्ष बनाया गया है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट

















