Murder के महज 6 घंटे के अंदर दो अपराधी को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा महज 6 घंटे में कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। मामला थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव की है जहां बीती रात अपराधियों ने रंजीत यादव नामक एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

हत्या की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी। एसआईटी ने महज 6 घंटे में हत्या में शामिल दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बीती रात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी।

हत्या की सूचना मिलने के तुरंत बाद एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी गई और पुलिस ने महज 6 घण्टे में दो अपराधियों को एक पिस्टल, 3 जिन्दा कारतूस और एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह आपसी रंजिश बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले का उद्भेदन करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Cement की दुकान में मिलता है खाद, खाद से निकला बालू और कंकड़

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Murder Murder Murder

Murder

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...