महिला ने देवर-देवरानी पर घर हड़पने और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

268
घर हड़पने
महिला ने देवर-देवरानी पर घर हड़पने और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
Advertisment

बगोदर/बिरनी. बिरनी अंचल अंतर्गत बाराडीहा में एक महिला ने अपने ही देवर और देवरानी पर ताला तोड़कर घर हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देना का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने बिरनी अंचल में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है।

Advertisment

महिला ने लगाया घर हड़पने का आरोप

बाराडीह निवासी संगीता साहू पति प्रदीप साहू ने अपने देवर राजेश साव तथा देवरानी गुड़िया कुमारी पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उनके द्वारा खरीदी गई जमीन पर बना मकान पर उनके देवर-देवरानी जबरन ताला तोड़कर रहने लगे। जहां उनके ससुर अपने जीवन यापन के लिए दुकान चलाते थे।

उन्होंने बताया कि जब उसे मना किया गया तो चार अज्ञात लोगों को लाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे पूरा परिवार भय से सहमा हुआ है। इसको लेकर संगीता कुमारी आवेदन के माध्यम से बिरनी अंचलाधिकारी से उचित करवाई करते हुए मदद की गुहार लगाई है।

राज रवानी की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates