बिजनेस में निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

रांची: रांची के कोकर भट्टी रोड (तिरिल) निवासी प्रीति चौधरी से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) का सप्लायर बताकर महिला से विश्वास हासिल किया और बिजनेस में निवेश के नाम पर बड़ी रकम वसूली।

पीड़िता ने सदर थाने में रविवार को सुपरना दास उर्फ शराबनी दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन के अनुसार, आरोपी ने जनवरी से जून के बीच कई किस्तों में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूली। आरोपी ने मुनाफे के साथ दो माह में रकम लौटाने का आश्वासन दिया था।

Also Read : साला-बहनोई ने साइबर DSP को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का किया प्रयास, 9 गिरफ्तार

सितंबर में जब पीड़िता ने दबाव बनाया, तो आरोपी ने 50 लाख और 53 लाख रुपये के दो चेक दिए। हालांकि, दोनों चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए। जब पीड़िता ने इस संबंध में बात की, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

ठगी का शिकार होने के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का सहारा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हाल के दिनों में इस प्रकार की ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जहां अधिक मुनाफे का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

 

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...