सुपौल में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, लोगों की उमड़ी भीड़

सुपौल : सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के ढाला चौक के पास सुबह सबेरे ट्रेन में कटकर एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक महिला कौन है और किस स्थिति में उसकी ट्रेन से कटकर मौत हुई है यह फिलहाल किसी के समझ में नहीं आ रहा है।

घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब लोग सुबह घूमने निकले तो देखा की रेलवे ट्रेक पर एक महिला का शव जिसका पैर कटा हुआ पड़ा हुआ है, यह खबर देखते ही देखते आसपास के इलाके में फैल गई है। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फारबिसगंज से दरभंगा जा रही डेमू स्पेशल ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने रेल पुलिस को भी सूचना दे दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते स्थानीय भीमपुर पुलिस फिलहाल मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़े : सुपौल में प्रजाइडिंग ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...