भरखर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

भरखर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

मोहनिया : थाना क्षेत्र के भरखर गांव के काली स्थान के समीप मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 सड़क हादसे में घायल भाई को देखने जा रही थी मृतका

मृतका की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दसौती गांव निवासी अमरजीत खरवार की पत्नी ज्ञानती देवी के रूप में हुई है। मृतका के भसुर दिलीप खरवार ने बताया कि ज्ञानती देवी अपने भाई के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलने पर उसे देखने के लिए अपने मायके कोचस थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव जा रही थी। इसी दौरान वह अपने गांव दसौती से ऑटो रिक्शा पर सवार होकर मोहनिया बस पकड़ने के लिए निकली थी।

जैसे ही ऑटो रामगढ़–मोहनिया पथ पर भरखर गांव के काली स्थान के पास पहुंचा, तभी रॉन्ग साइड से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने महिला को मोहनिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुँचे परिजन

घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस और मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि मृतका के दो पुत्र हैं—12 वर्षीय आशीष कुमार और 7 वर्षीय साजन कुमार। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े :  उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल में नये चेहरे की खोज पर होगी चर्चा !

अकीदत व एहतराम के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, जगह-जगह जायरीन...

गयाजी : ऐतिहासिक और मजहबी शहर गया में यौम-ए-आशूरा के अवसर पर शिया समुदाय की ओर से पारंपरिक जंजीरी मातम का जुलूस अकीदत और...

पटना के ‘बापू टावर’ पहुंचे नीतीश कुमार, गांधीजी के जीवन से...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित 'बापू टावर' का...

Mohania Muharram News: मुहर्रम जुलूस में मचा हड़कंप, दो लोग गंभीर...

Mohania Muharram News: बिहार के कैमूर ज़िले के मोहनिया शहर में मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस के समय अचानक ज़ोरदार धमाका होने से अफ़रा-तफ़री मच...