दिनदहाडे़े महिला से छिनतई

धनबादः धनबाद में अजीबोगरीब खबर सुनने को मिल रहा है। यहां पुलिस के नाम पर अपराधियों ने एक महिला से दिनदहाड़े छिनतई कर ली गई। अपराधियों ने खुद को पुलिस बताकर महिला से अंगूठी, चैन और कंगन की छिनतई कर ली। महिला का नाम शिप्रा सरकार बताया जा रहा है।

महिला ने फोन कर पुलिस को दी घटना की जानकारी

जानकारी के अनुसार महिला यूनियन बैंक से पार्क मार्केट जा रही थी इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग महिला से खुद को पुलिस बता कर उनके सारे गहने उतरवाए और लेकर हुए फरार हो गए। महिला ने डायल 100 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- ट्रैफिक पुलिस की गांधीगिरी, लोगों को दिया गुलाब का फूल

यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह घटना सदर थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर घटी है। अपराधियों ने बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना पुलिस के लिए तमाचे के समान है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img