Ganga
पटना: कहते हैं गंगा जीवनदायिनी है और आज इसे गंगा ने चरितार्थ भी कर दिखाया जब एक महिला सारण के सोनपुर में गंगा नदी में डूब गई और करीब 90 किलोमीटर तक पानी में बहती रही। महिला को 90 किलोमीटर दूर पटना के मोकामा के मेकरा में लोगों ने पानी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि महिला स्वस्थ है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला प्रमिला देवी सोनपुर में पानी की तेज धार की चपेट में आ गई।
पानी की धार के साथ वह बहने लगी। इस दौरान वह लगातार बचाने के लिए चिल्ला भी रही थी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन कर मेकरा में कुछ लोगों ने नाव से महिला को बचाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामला शुक्रवार की है जब महिला अपने पति के साथ गंगा स्नान करने के लिए सोनपुर गंगा घाट पहुंची थी और इसी दौरान अपने के साथ ही वह पानी में बहने लगी। हालांकि अब तक उसके पति का कोई पता नहीं चल सका है लेकिन महिला को लोगों ने बचा लिया।
तैरना नहीं जानती है महिला
महिला अपने पति के साथ गंगा स्नान करने के दौरान नदी में बहने लगी। उसे तैरना भी नहीं आता था लेकिन उसने हिम्मत से काम लिया और किसी तैरती हुई वस्तु का सहारा लिया। इस दौरान वह बचाने के लिए चिल्ला भी रही थी। महिला जब सोनपुर से बह कर करीब दो घंटे बाद मेकरा इलाके में बह रही थी वहां भी उसने लोगों को देख कर बचाने की आवाज लगाई। महिला की आवाज एक युवक ने सुनी और वह नाव लेकर बचाने के लिए चल पड़ा।
बेहोश हो गई थी महिला
जिस युवक ने महिला की आवाज सुनी वह अपने साथ और दो तीन लोगों को लेकर नाव से महिला को बचाने के लिए गंगा की धारा में चल पड़ा। करीब दो से तीन किलोमीटर आगे जाने पर उन लोगों ने महिला को किसी तरह अपने नाव में चढ़ा लिया। जब उन लोगों ने महिला को बचाया उस वक्त महिला के हाथ पांव अकड़ चुके थे और वह बेहोश हो गई थी। लोगों ने महिला को नाव से किनारे पर लाया और स्थानीय लोगों के साथ उसका इलाज शुरू करवाया।
बच गई जान
मेकरा के लोगों ने महिला का इलाज शुरू करवाया और उसका जान बचा लिया। लोगों ने उनका मालिश शुरू किया और डॉक्टर को भी इलाज के लिए बुलाया। इलाज के बाद महिला पूरी तरह ठीक हो गई। फ़िलहाल महिला के पति के बारे में कोई पता नहीं चल सका है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- सियासी दावे और वादों के बीच उठी CM Nitish को ‘भारत रत्न’ देने की मांग
पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट
Ganga Ganga Ganga Ganga Ganga Ganga
Ganga


















