गिरिडीह में साड़ी के फंदे से झूलता मिला महिला का शव, आत्महत्या की आशंका

गिरिडीह. जिले के गावां थाना क्षेत्र के नीमाडीह पंचायत स्थित कामता घोड़मारो गांव में कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से झूलता 19 वर्षीय करीना देवी पति श्रवण दयाल का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेम विवाह मार्च माह में श्रवण दयाल से हुआ था।

श्रवण हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है। विवाह के बाद पत्नी के साथ अपने ही घर में रह रहा था। शुक्रवार को वह पुनः हैदराबाद जा रहा था। पत्नी करीना देवी भी साथ ले जाने की जिद्द कर रही थी। श्रवण दयाल हैदराबाद जाने के लिए माल्डा पहुंचा। साथ में उसकी मां मीना देवी भी थी। पुत्र को गाड़ी पकड़ाने के बाद जब वह घर लौटी तो अंदर से दरवाजा बंद था।

गिरिडीह में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

दरवाजा खटखटाने के बाद जब अंदर से आवाज नहीं आयी तो खिड़की के बगल से झांकने पर करीना के शव को साड़ी के फंदे को झूलता हुआ देखा। महिला के द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग जमा हुए। इसके बाद घटना की सूचना गावां थाना को दी गई। थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई पिंकू सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...