Advertisment

निर्वस्त्र अवस्था में महिला का शव बरामद

जहानाबाद : परसबीघा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव बधार में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. बता दें कि चैनपुर गांव निवासी सुषमा देवी शुक्रवार को शौच करने के लिए अपने घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी समय हो जाने के बाद जब वह नहीं लौटी. परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए इसकी सूचना परसबीघा थाने में दिया.

शनिवार को गांव के ही कुछ लोगों ने खेत में गए तो देखा कि एक महिला की शव निवस्त्र अवस्था मे पड़ा हुआ था. इस बात की सूचना उसके परिजनों को दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां महिला की पहचान सीआरपीएफ जवान की पत्नी सुषमा देवी के रूप में किया गया.

परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ अपराधियों ने गैंग रेप कर हत्या कर दिया. महिला के शरीर पर कटे-फटे के निशान भी हैं. घटना के बाद ग्रामीण और उसके परिजन ने जहानाबाद शकूराबाद सड़क पर आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया. घटनास्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर मामले को शांत कराया.

परिजनों का कहना है कि जिस तरह से अपराधियों ने महिला के साथ जघन अपराध किया है. इससे पूरे जहानाबाद जिले की मर्यादा शर्मसार हुई है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

रिपोर्ट : गौरव

सुदामडीह थाना क्षेत्र में तालाब में तैरता मिला युवक का शव

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...