Giridih : सर जेसी बॉस स्कूल में महिला चौपाल ने किया पौधारोपण

Giridih : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में महिला चौपाल के द्वारा गुरुवार को सर जेसी बॉस स्कूल में भाजपा जिला मंत्री सह महिला चौपाल अध्यक्ष शालिनी बैसखियार क नेतृत्व में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान शालिनी बैसखियार, मोनिका देवी, रूबी गुप्ता, स्वाति सिन्हा, स्वर्णा गुप्ता के अलावे ने उप प्रधानाचार्या पापिया सरकार, शिक्षिका कुसुम कुमारी व सहित अन्य शिक्षकों ने स्कूल परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण व मातृत्व के सम्मान का संदेश दिया।

Giridih : छात्राओं के बीच तुलसी पौधों का किया गया वितरण

तरग 22Scope News

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच तुलसी पौधों का वितरण भी किया गया। जिसे अपने घरों में लगाने व उसकी देखभाल करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया गया। इस क्रम में सभी छात्राओं ने भी प्रतिज्ञा ली कि वे अपने-अपने जन्मदिवस पर एक पेड़ माँ के नाम का अवश्य लगायेंगी और वे पेड़ की सुरक्षा भी करेंगी।

मौके पर शालिनी बैसखियार ने कहा कि भारत की संस्कृति जंगलों में प्रकृति के बीच पुष्पित पल्लवित और विकसित हुई है। सनातन संस्कृति के व्यवहार संस्कार सभी प्रकृति से जुड़े हैं। सनातन में प्रकृति श्मांश् जैसी पूजनीय है।
उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक सुरक्षा पर्यावरण की सुरक्षा से ही संभव है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...