अररिया: महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर अररिया के कांग्रेस कार्यालय गाँधी आश्रम में सदस्यता अभियान शुरू की गई। सदस्यता अभियान के शुरुआत में स्थानीय विधायक अबिदुर्रहमान ने कांग्रेस की स्थापना और उद्देश्य के साथ देश की आजादी और विकास में योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न केवल आजादी की लड़ाई लड़ी बल्कि अंग्रेजों के साथ संघर्ष कर आजादी भी दिलाई। इसके साथ ही भारत का विकास करते हुए अर्थव्यवस्था को पटरी लाया।
उन्होंने केंद्र सरकार पर पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के अस्तित्व को मिटाने और देश के विकास में किसी तरह की भागीदारी नहीं होने का मिथक फैला रही है। देश की जनता सब कुछ समझ रही है। उन्होंने लोगों से सेक्युलरवाद को जीवंत रखने के लिए अधिकाधिक संख्या में कांग्रेस से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विधायक के साथ ही पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, नगर पार्षद एवं कांग्रेस सेवा दाल के आबिद हुसैन अंसारी, शंकरसाह, जफरुल हसन, अब्दुल सलाम, अलीमुद्दीन, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष गुलशन आरा समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- Punpun में पितृपक्ष मेला की तैयारी का DM ने लिया जायजा
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट
Women Congress Women Congress
Women Congress
Highlights


















