Commercial Advertisment

एशिया कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

थाईलैंड को 74 रनों से रौंदा

नई दिल्ली : एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम पहुंच गयी है. सेमीफाइनल मुकाबले में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने थाईलैंड को 74 रनों से हरा दिया. वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान के

बीच शुक्रवार को सेमीफाइनल खेला जाएगा और जो भी टीम मैच जीतेगी,

वह भारतीय टीम के साथ खिताबी जंग में भिड़ेगी. भारतीय महिला टीम एशिया कप के

इस सीजन में सिर्फ 1 मैच हारी है और सभी मुकाबले जीते हैं.

टीम ने थाईलैंड को सेमीफाइनल में करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है.

एशिया कप: भारत ने बनाये 148 रन

बांग्लादेश में चल रहे वुमेंस एशिया कप क्रिकेट प्रतियाोगिता में सेमीफाइनल का टॉस

थाइलैंड की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. भारत की ओर से

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने ओपनिंग कीष मंधाना 14 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गई.

वहीं शेफाली वर्मा ने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली.

जेमिमा रोड्रिग्ज ने 26 गेंद पर 27 रन बनाए. हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की

और 30 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली. लास्ट में पूजा वस्त्राकर ने 13 गेंद पर 1 छक्के की मदद से

17 बनाए और भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया.

team india1 22Scope News

एशिया कप: दीप्ति शर्मा ने झटके तीन विकेट

भारतीय टीम के 149 रनों का पीछा करने उतरी थाइलैंड की टीम को दीप्ति शर्मा ने

शुरुआती झटके दिए और दोनों ओपनर बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

हालांकि कप्तान नरुमोल चवाई ने संघर्ष किया. दिप्ती ने जल्द ही 1 और विकेट चटकाकर

अपने विकेटों की संख्या 3 कर ली. दीप्ति के अलावा स्नेह राणा, रेणुका सिंह ने कमाल की

बॉलिंग की और एक वक्त थाइलैंड की टीम ने 71 रन पर ही 8 विकेट गंवा दिए.

अंतिम दो ओवर में थाइलैंड को जीत के लिए करीब 80 रनों की जरूरत थी.

इसके बावजूद भारत ने अगली ही गेंद पर 1 और विकेट ले लिया, और यह मैच 74 रनों से जीत लिया.

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके.

इसी के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...