मानदेय नही मिलने से मजदूर नाराज, कापासारा आउटसोर्सिंग में कामकाज ठप

धनबाद/निरसा : निरसा के ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में पिछले 2 माह से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में बुधवार की सुबह से मजदूरों ने कामकाज ठप कर दिया. मजदूरों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि यह छलावा पहली बार नहीं है, बल्कि प्रबंधन द्वारा बार-बार इस तरह की हरकतें की जा रही है. जिससे कि मजदूर तांग आ गए है. ईसीएल द्वारा आउटसोर्सिंग को पैसा भुगतान कर दिया गया है. इसके बावजूद कंपनी मजदूरों को मानदेय का भुगतान नहीं कर रही है. मजदूरों ने प्रबंधन से जल्द बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की है. मजदूरों का कहना है कि मानदेय का भुगतान कंपनी जल्द से जल्द करें अन्यथा कोई भी मजदूर काम पर वापस नहीं लौटेगा. जिसकी सारी जबाबदेही आउटसोर्सिंग प्रबंधन की होगी.

रिपोर्ट : संदीप कुमार

सुदामडीह के ASP आउटसोर्सिंग में जोरदार आवाज के साथ बना गोफ, हो रहा गैस रिसाव

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...