मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर मासस ने किया कापासारा आउटसोर्सिंग का ट्रांसपोर्टिंग ठप

निरसा (धनबाद) : एमपीएल के अंतर्गत चलने वाले हाइवा का मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर गुरुवार को मासस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने निरसा क्षेत्र के इसीएल मुगमा एरिया अन्तर्गत कापासारा आउटसोर्सिंग का ट्रांसपोर्टिंग ठप कर धरने पर बैठ गए। सभी ने प्रबंधक के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।

मौके पर उपस्थित मासस कार्यकर्ता रामजी यादव ने बताया कि हमलोगों द्वारा पिछले एक सप्ताह से एमपीएल के हाइवा को मैनुअल लोडिंग की मांग की जा रही है। लेकिन प्रबंधक इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा।

मासस द्वारा स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिले इसे लेकर कापासारा आउटसोर्सिंग में मैनुअल लोडिंग शुरू कराया गया है। कोरोना काल में ऐसे भी ठेका मजदूरों की स्थिति काफी खराब है। स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता रहे इसी उद्देश्य से हमलोगों ने एमपीएल का हाइवा लोडिंग को मैनुअल करने की मांग की है। परंतु कुछ लोगों द्वारा अपने निजी लाभ के लिए मैनुअल लोडिंग को बंद करा मशीन लोडिंग की साजिश रच रहे हैं। लेकिन उनके गंदे मंसूबों को मासस कापासारा आउटसोर्सिंग में कभी पूरा होने नहीं देगी।

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...