World Hypertension Day 2022 : नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर जुबली पार्क एवं कदमा सोनारी लिंक रोड में मॉर्निग वॉक के लिए आये लोगों के बीच उच्च रक्तचाप से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को संस्था ने कैम्प लगाकर तीन सौ से अधिक आम लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच की एवं उच्च रक्तचाप के विभिन्न पहुलओं पर लोगों को जागरूक भी किया गया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर आए नागरिकों ने संस्था के जागरूकता अभियान की सराहना की। अभियान के दौरान लोगों में उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि हाइपरटेंशन, डाइबिटीज और हार्ट डिसीज से पीड़ित वो लोग जो कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, उनमें उच्च रक्तचाप की वजह से गंभीर दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। हाइपरटेंशन होने का सबसे बड़ा कारण आजकल की बदलती और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल है। खासकर आराम पसंद जिंदगी युवाओं को इस बीमारी की ओर धकेल रही है। इसके अलावा व्यायाम न करना, अनियमित खानपान, काम का तनाव भी हाइपरटेंशन को बढ़ा रहा है। इस बीमारी को पकड़ने का सबसे उचित तरीका है कि समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करते रहें। अगर ये लगातार कई दिनों तक तय मानक से उपर आता है तो ऐसी स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अभियान में नाम्या स्माइल फाउंडेशन की निधि केडिया, राज मिश्रा, निर्मल कुमार, रिशु रंजन, प्रतीक चौरसिया, विकास अग्रवाल, अमित समेत कई अन्य सदस्य का सराहनीय योगदान रहा।

अक्षत महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का स्थापना दिवस

समाज सेवी संस्था जेसीआइ ने ग्रामीणों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करने की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र

तकनीकी शिक्षा लोन स्कीम का कैसे उठाएं लाभ ? स्टूडेंट्स को मिली जानकारी

श्रीलंका की माली हालत खराब

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...