जहानाबाद में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, 5 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

जहानाबाद : जहानाबाद एसएन कॉलेज के प्रांगण में मगध विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पांच कॉलेजों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। टेकरी कॉलेज औरंगाबाद और गया समेत पांच कॉलेजों के 80 खिलाड़ी ने भाग लिया है। खेल के आयोजनकर्ता एसएन कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण कुमार रजक ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इंटर के छात्र एवं छात्राओं ने इस भाग लिया है।

उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए इसका आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में जो विजयी होंगे उनको पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं खिलाड़ी राज्य स्तर एवं देश स्तर पर खेलेंगे। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि कुश्ती खेल प्रारंभिक खेल है जो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में खेला जाता है। लेकिन नए जमाने में हमारे बच्चे इस खेल को भूलते जा रहे हैं इस खेल को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिससे हमारे छात्र एवं छात्राएं पुरानी खेलों को याद रखें।

उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है खेल खेलने से लोग स्वस्थ भी रहते हैं। बड़े खिलाड़ी होने पर अपने परिवार अपने राज्य एवं अपने देश का नाम भी रोशन करते है। सरकार द्वारा खेल के प्रति जागरूक करने के लिए कई खेलों का प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...