कृषि विभाग को मिला ‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025’, ‘बिहार कृषि ऐप’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

नई दिल्ली : नई दिल्ली में आयोजित स्कॉच अवार्ड्स के 102वें संस्करण में कृषि विभाग बिहार सरकार को प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्य सरकार द्वारा विकसित अभिनव ‘बिहार कृषि ऐप’ को किसानों की सुविधा, सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र में डिजिटल नवाचार के लिए प्रदान किया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

‘बिहार कृषि ऐप’ राज्य के किसानों के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है

बिहार कृषि ऐप राज्य के किसानों के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जो उन्हें खेती से संबंधित आवश्यक और उपयोगी जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है। इस ऐप के माध्यम से किसानों को फसल प्रबंधन की आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं की ताजा जानकारी, बाजार भाव, प्रशिक्षण सामग्री और तकनीकी सहयोग जैसी सेवाएं आसानी से प्राप्त होती हैं। इस पहल ने राज्य के लाखों किसानों को कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी और सेवाओं तक सीधे और सरल पहुंच प्रदान की है।

‘बिहार कृषि ऐप को स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025′ से सम्मानित किया जाना सरकार की किसानों के उत्थान हेतु की गई डिजिटल पहल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है’

इस अवसर पर प्रधान सचिव कृषि विभाग पंकज कुमार ने कहा कि बिहार कृषि ऐप को स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाना बिहार सरकार की किसानों के उत्थान हेतु की गई डिजिटल पहल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह ऐप किसानों को योजनाओं की जानकारी, फसल प्रबंधन और तकनीकी मार्गदर्शन जैसी अनेक सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस सम्मान से विभाग के प्रयासों को नई पहचान मिली है और हमें आगे भी किसानों को अधिक सरल, सुलभ और प्रभावी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रेरणा मिलेगी। बिहार सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

‘बिहार कृषि ऐप’ के माध्यम से किसानों को न केवल समय पर जानकारी मिल रही है

बिहार कृषि ऐप के माध्यम से किसानों को न केवल समय पर जानकारी मिल रही है, बल्कि उनकी उपज की गुणवत्ता बढ़ाने, लागत घटाने और उत्पादन में सुधार लाने में भी मदद मिल रही है। साथ ही यह डिजिटल पहल किसानों को बाजार व्यवस्था से सीधे जोड़कर उन्हें उचित मूल्य प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। यह सम्मान बिहार सरकार की कृषि क्षेत्र में डिजिटल नवाचार और किसान-केंद्रित नीतियों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ‘बिहार कृषि ऐप’ जैसी पहलें राज्य को आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में अग्रसर कर रही हैं और किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पशु व मत्स्य संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: अब पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...