आप भी कर सकते हैं आसमान में खेती, सिखिये, छपरा की सुनीता से आसमानी खेती के गुर

Chhapra- आपने जमीन पर खेती करने की कई आधुनिक तरीकों के बारे में सुना या देखा होगा, लेकिन मांझी के बरेजा गांव की रहने वाली सुनीता आसमान में खेती करती है, यह सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन यह एक सच्चाई है. कृषि विभाग के अनुसार इसे वर्टिकल खेती कहा जाता है. सुनीता अपने घर के आसपास दीवारों, आंगन और छत पर पाइप में मिट्टी डालकर खेती करती है, इसके लिए सुनीता को कृषि विज्ञान भवन, नई दिल्ली के द्वारा सम्मानित किया गया है.

सुनीता के पास खेती के लिए कोई जमीन नहीं है, यही कारण है कि सुनीता को वर्टिकल खेती (आसमान में खेती) की ओर कदम बढ़ाना पड़ा. और उसने 4″6″8″12″ के पाइप में आलू, प्याज, हल्दी, अदरक, मशरुम, एलोवेरा, मिर्ची, बैंगन की खेती करने की शुरुआत कर दी. सुनीता का कहना है कि जिस प्रकार देश की जनसंख्या बढ़ रही है, हमें वर्टिकल खेती की ओर कदम बढ़ाना ही होगा.

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...