ऑटो व बाइक में टक्कर, युवक की मौत, 2 घायल

आरा : आरा जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सखुआ टोला गांव स्थित सखुआ होटल के समीप रविवार की देर रात ऑटो व बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर उसके साथ पीछे बैठे दो दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार, मृतक चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी दिलकेश गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। वह पेशे से मजदूर था एवं राजस्थान में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जबकि ज़ख्मियों में उसी गांव के निवासी मुन्ना यादव का 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार एवं वीरेंद्र राम का 24 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार शामिल है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...