मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मो. राजिक के पुत्र मो. अकबर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के सिर में लगी है। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने मरीज को इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
जख्मी के परिजनों ने बताया बुधवार की शाम घर से खाना खाने के बाद अकबर निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं आया। घरवालों ने काफी खोजबीन की पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह सीताकुंड डीह के लोगों ने इसकी सूचना दी कि मोहम्मद अकबर रीबन यादव के घर बाहर दरवाजा पर गंभीर स्थिति पड़ा हुआ है, जिसके बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पर जाकर देखा अकबर के सिर में गोली लगी है और वह खून निकल रहा है।
यह भी देखें :
उन्होंने बताया कि मोहमद अकबर पेशे से ड्राइवर है। हमलोगों को किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। निजी अस्पताल के चिकित्सक प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती मरीज मोहम्मद अकबर की गंभीर स्थिति बनी हुई है उसके सर पर गोली मारी गई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। परिवार वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल बदमाशों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़े : पत्नी से परेशान पति ने की आत्महत्या
कुमार मिथुन की रिपोर्ट
Highlights


















