Bihar विधानसभा घेराव में भोजपुर से शामिल होंगे युवा- भानु प्रताप सिंह

भोजपुर: भोजपुर जिला युवा कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि आज बिहार की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। प्रदेश के अपराधी बेलगाम को गए हैं आए दिन लूट- खसोट एवं हत्या आम बात हो गई है। वहीं भ्रष्टाचार का आलम यह है कि बिहार में पहले ही बारिश में पुल गिरने का विश्व रिकॉर्ड बन गया और हमारे सुशासन बाबू अफसरों के पैर पड़ रहे है।

इन सब जन समस्याओं को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस विधानसभा घेराव में भोजपुर जिला से हजारों युवा शामिल होंगे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा की महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अफसरों के बेलगाम होने के कारण युवा कांग्रेस विधिवत आंदोलन खड़ा करेगी। इसी कड़ी में 24 जुलाई को विधानसभा घेराव किया जाएगा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व AICC सदस्य डॉक्टर श्रीधर तिवारी ने कहा की महंगाई और बेरोजगारी से बिहार की जनता त्रस्त है और सुशासन बाबू अपने अधिकारियों पर ही नियंत्रण नहीं रख पा रहे है तो इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनसे अपेक्षा रखना ही बेमानी है। युवा कांग्रेस के विधानसभा घेराव में कांग्रेस के युवा साथी भी सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष ठाकुर, आरा विधानसभा अध्यक्ष कुमार साकेत तिवारी, आनंद तिवारी, अभिषेक सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तीर्थनाथ दुबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Darbhanga में नदी में नाव डूबी, एक लापता, तलाश जारी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Bihar Bihar

Bihar Bihar

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img