Advertisement
Advertisement

ज्वेलरी दुकान में ठगी करते पकड़ाया युवक, किया पुलिस के हवाले

निरसा (धनबाद) : ज्वेलरी दुकान- जिला के निरसा क्षेत्र में चोरी की घटना में काफी इजाफा हुआ है. चोरों का नजर अब सोना चांदी की दुकानों में सक्रिय नजर आ रहे है. ताजा मामला निरसा विद्यानसभा के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के मैथन मोड़ स्थित पूनम ज्वेलर्स दुकान की है.

सोने की नकली अंगूठी बेचने ज्वेलरी दुकान पहुंचा था आरोपी

चिरकुंडा कापासारा निवासी सुबोध साव उर्फ राहुल नामक युवक सोने की नकली अंगूठी बेचने पहुंचा. परंतु दुकानदार जो कि पहले से ही सतर्क था. युवक द्वारा दी गई अंगूठी नकली देख उसे पकड़ लिया तथा इसकी सूचना अन्य ज्वेलरी दुकानदरों को दी. सूचना मिलते ही ठगी के शिकार हुए न्यू ठाकुर ब्रदर्स ज्वेलरी के संचालक बिट्टू कुमार ठाकुर एवं न्यू वर्मा ज्वेलर्स के संचालक अध्यक्ष अतुल वर्मा मौके पर पहुंचे.

chori1 22Scope News

उसके बाद युवक को पकड़कर कुमारधुबी पुलिस के हवाले कर दिया. जहां ओपी प्रभारी संदीप यादव युवक से पूछताछ के बाद युवक को हिरासत में ले लिया है साथ ही दुकानदार को लिखित शिकायत करने की बात कही.

न्यू ठाकुर ब्रदर्स ज्वेलरी में किया ठगी

कुमारधुबी ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल वर्मा ने बताया कि ठगी युवक जो अपने आप को चिरकुंडा कापासारा का निवासी बताता है. वह लगभग 1 माह पूर्व कुमारधुबी बाजार स्थित न्यू ठाकुर ब्रदर्स ज्वेलरी में नकली अंगूठी देकर 11000 की ठगी कर लिया था. उसके बाद से ही हम लोग सभी दुकानदार सजग हो गए तथा उसके आने की इंतजार कर रहे थे.

ज्वेलरी दुकान: आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि आज जैसे ही पता चला की वही युवक मैथन मोड़ स्थित दुकान में फिर अंगूठी बेचने आया है तो हम लोग पहुंचे. युवक को पकड़कर कुमारधुबी पुलिस के हवाले कर दिया. इसके पूर्व युवक मेरे दुकान में आकर एक महिला अंगूठी देकर मुझसे भी बेचने की बात कही, परंतु मैंने उसे यह कहते हुए मना कर दिया कि यह अंगूठी नकली है.

पुलिस को नहीं मिली लिखित शिकायत

वही ओपी प्रभारी का कहना है कि अभी तक दुकानदार द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है. जैसे ही मिलता है मामला दर्ज कर लिया जाएगा. दूसरी तरफ यह भी देखा जा रहा है कि मामले को सलटाने के लिए कई लोग सक्रिय हो गए हैं.

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...