धनबादः सरायढेला थाना क्षेत्र का साबलपुर गांव में एक युवक ने जहर खा कर आत्म हत्या कर ली। युवक को आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, धनबाद में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक ने चार वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। महिला थाना और स्थानीय सरायधेला थाना में सुलह की कोशिश की गयी थी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की मां मुन्नी देवी एवं पत्नी सावित्री देवी दोनों ने ही एक दूसरे पर जहर खिलाकर सूरज गुप्ता को मारने का आरोप लगाया। सास का कहना है कि बहू बार-बार महिला थाने में आवेदन देकर पूरे परिवार को प्रताड़ित करती थी और कई बार पुलिस से पिटवाया भी है और अंततः उसने बेटे को जहर देकर मार डाला। वहीं मृतका की पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि उसकी सास और गोतनी ने मिलकर जहर खिलाकर उसके पति को मार दिया है और अब उसे इंसाफ चाहिए। स्थानीय सरायढेला थाना की पुलिस अवर निरीक्षक बनबिहारी कुमार ने बताया कि डायल 100 के माध्यम से सूचना मिली थी कि मौत के बाद हंगामा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
सरायढेला थाना क्षेत्र में युवक ने जहर खा कर की आत्महत्या
Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...
Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...
Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...
Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...
Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...
Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...

















