जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने की अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात, केंद्रीय विद्यालय को जल्द संचालित करवाने को लेकर सौंपा मांग पत्र

रिपोर्टः जया पांडे/ न्यूज 22स्कोप

लातेहारः जिले के बरवाडीह प्रखंड में 2016 से रेल क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को केंद्र सरकार के माध्यम से जल्द से जल्द मंजूरी दिलाने को लेकर प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने गिरिडीह में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की. मुलाकात कर प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को जल्द शुरू कराने को लेकर मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से जिला परिषद सदस्य मंत्री को अवगत कराया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण हमारा प्रथम शिक्षा के मामले में शुरुआत से ही पिछड़ा हुआ है, बेहतर शैक्षणिक संस्थान के रूप में केंद्रीय विद्यालय की आवश्यकता है। वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आश्वस्त किया कि आने वाले कुछ दिनों में पूरे देश में 80 केंद्रीय विद्यालय खोला जाना प्रस्तावित है, जिनमें लातेहार का बरवाडीह भी शामिल है। जिसकी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उसकी स्वीकृति भी कुछ महीनों में देते हुए आने वाले क्षेत्र में विद्यालय में पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा।

जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने की अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात

केंद्रीय विद्यालय को जल्द संचालित करवाने को लेकर सौंपा मांग पत्र

 

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...