युवती ने फांसी लगाकर की खुदखुशी

रांचीः बीते वर्षों में अपने माता-पिता से दूर रहकर बाहर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की खुदखुशी से जुड़े मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। चाहे वह उत्कृष्ट कोचिंग हेतु जाने-जाने वाला कोटा हो या रांची।

कुछ दिनों पूर्व लालपुर के हॉस्टल में धनबाद की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना को केवल 15 दिन हुए हैं और इसी कड़ी में रांची में एक और युवती ने आत्महत्या कर ली है। पलामू की एक युवती ने रांची स्थित किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी में किराए के मकान में रहती था युवती

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी इलाके में पलामू की रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती का नाम श्रुति श्रीवास्तव बताया जा रहा है और वह पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस पार्टी का बोर्ड लगा हो रही थी शराब तस्करी और फिर… 

बताया जाता है कि युवती ने दुप्पटे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...