T-20 World Cup : न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का मैच आज, जीत और हार पर टिका भारत का भविष्य

दुबई : टी20 विश्व कप में आज (रविवार) का दिन बेहद अहम है. अबू धाबी में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम तय होगी.

इस बेहद अहम मैच में भारतीय टीम की सांसें थमी है, क्योंकि उसकी सेमीफाइनल में प्रवेश की सारी उम्मीदें इसी मैच पर टिकी हैं.

टीम इंडिया के साथ करोड़ों भारतीय भी इस मैच में अफगानिस्तान की जीत की दुआ कर रहे हैं.

अबू धाबी में यह मुकाबला दोपहर बाद 3ः30 बजे से खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड के जीतने पर भारत के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो जाएंगे, क्योंकि न्यूजीलैंड के 8 अंक हो जाएंगे और

आखिरी मैच जीतकर भी भारत उतने अंक हासिल नहीं कर सकेगा.

अफगानिस्तान की जीत के लिए दुआ कर रहे इंडियन फैंस

इस मैच का रिजल्ट टीम इंडिया के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है.

यही वजह है कि आज इंडियन टीम व इंडियन फैंस इस मैच में अफगानिस्तान की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं.

इस मैच पर भारत की भी निगाहें टिकी हैं. मैच के रिजल्ट से इंडिया के सेमीफाइनल का रास्ता साफ होगा.

अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीतती है तो टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.

वहीं अगर अफगानिस्तान इस मैच में कम अंतर से जीत दर्ज करती है तो भारत के सेमीफाइनल

में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा.

हालांकि उसे अपने अगले मैच में नामीबिया को हराना होगा.

न्यूजीलैंड की टीम के हौसले बुलंद

न्यूजीलैंड के जीतने पर नामीबिया के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच औपचारिकता भर रहेगा

 टीम न्यूजीलैंड के हौसले बुलंद हैं.

नामीबिया के खिलाफ मैच में जिमी नीशाम और ग्लेन फिलिप्स ने शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए टीम को अच्छा स्कोर

दिया.

न्यूजीलैंड के पास दमदार गेंदबाजी आक्रमण है जो अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब साबित होगा.

अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अपने स्पिनरों के दम पर अभी तक टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है.

उसके बल्लेबाजों का सामना हालांकि अब ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने और स्पिनर ईश सोढ़ी तथा मिशेल

सेंटनेर से होगा जो शानदार फॉर्म में हैं.

भारत ने पाकिस्तान को हराया

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...