कल दोपहर से 2 से रात 8 बजे तक पिस्का मोड़ से तिलता चौक तक व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश बंद

रांची:  4 जून की सुबह 7 बजे से मतगणना होगी। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। काउंटिंग को लेकर पिस्कामोड़-पंडरा रोड में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

4 जून की दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक पिस्कामोड़ से तिलता चौक तक ऑटो सहित सभी तरह के व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान पिस्कामोड़ से पंडरा बाजार समिति तक सिर्फ दोपहिया और निजी चार पहिया
वाहनों का परिचालन होगा।

तिलता चौक से पंडरा रूट में भी वाहनों का आवागमन नहीं होगा। रातू रोड से पिस्कामोड़ से पंडरा रोड में जाने वाले व्यवसायिक वाहनों को आईटीआई बस स्टैंड रूट से कटहलमोड़ होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे।

वहीं, तिलता चौक से पिस्कामोड़ की ओर आने वाले सभी वाहन तिलता चौक से बाएं मुड़कर रिंग रोड और दाहिने मुड़कर रिंग रोड से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।  शहर के अन्य रूट की ट्रैफिक में जरूरत पड़ने पर बदलाव किया जाएगा।

रांची 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सोमवार से और बढ़ा दी गई है। सोमवार से पार्किंग एरिया के अलावा मतगणना स्थल के बाहर व बनहोरा जाने वाले रास्ते में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। अब सीआरपीएफ, आईआरबी और जैप जवान भी तैनात रहेंगे। 700 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की परेशान नहीं हो।

रांची मतगणना को देखते हुए रांची जिले में शराब बेचने-परोसने पर रोक लगा दी गई है। डीसी ने जिले की सभी शराब दुकानों को बंद रखने, होटल, बार, ढाबा में शराब परोसने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...