Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का महागठबंधन पर हमला, कहा- ‘यह गठबंधन केवल स्वार्थ की राजनीति कर रहा है’

Patna: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार में आगामी चुनावों को लेकर महागठबंधन (राजद, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियां) पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल स्वार्थ की राजनीति कर रहा है और इसमें परिवारवाद और भ्रष्टाचार शामिल है।

मंत्री ने कहा कि जो दृश्य उत्पन्न हुए हैं, उससे साफ जाहिर है कि वहां स्वार्थ की टकराहट हो रही है। राजद और कांग्रेस परिवारवाद पार्टी हैं और अपने परिवार से बाहर कभी नहीं सोचती। उनके संस्कार में भ्रष्टाचार है और वे अपराधियों को संरक्षण देने में विश्वास रखते हैं।

एनडीए सरकार का विकास पर जोर:

नित्यानंद राय ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने विकास की धारा को हर घर तक पहुंचाया है। मंत्री ने कहा कि विकास ही हमारा आधार है और जनता विकास चाहती है। बिहार का अपना भविष्य उज्जवल होना चाहिए, इसलिए लोग एनडीए के साथ हैं और भारी मतों से एनडीए की सरकार बनेगी।

 

 

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...