सहियाओं ने पीएचसी कार्यालय में जड़ा ताला, प्रबंधक को बनाया बंधक, जानें वजह…

Koderma: जिले में बकाया प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर बुधवार को सहियाओं ने कोडरमा प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित सहियाओं ने पीएचसी के खाता प्रबंधक कार्यालय में ताला जड़ दिया और प्रबंधक को घंटों कमरे में बंद रखा।

लंबे समय से अधिकारियों से लगा रहे थे गुहार :

सहिया मधुबाला देवी ने बताया कि 2020 से JSY (जननी सुरक्षा योजना) और परिवार नियोजन कार्यक्रम (स्थायी एवं अस्थायी) के तहत कार्यरत हैं, लेकिन पिछले 5 सालों उन्हें प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर सहियाएं काफी समय से विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा रही थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने यह कदम उठाया।

आश्वासन के बाद खोला ताला :

सूचना मिलते ही पीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी शर्मा मौके पर पहुंचे और सहियाओं से वार्ता की। प्रारंभिक बातचीत में सहियाएं ताला खोलने को तैयार नहीं थी। लेकिन चिकित्सा प्रभारी ने 18 अक्टूबर तक बकाया राशि भुगतान का लिखित आश्वासन देने के बाद उन्होंने दो घंटे के बाद ताला खोल दिया। सहिया रानी देवी ने चेतावनी दी कि यदि तय तारीख तक भुगतान नहीं होता है तो वे फिर से तालाबंदी आंदोलन शुरू करेंगी।

रिपोर्ट: अमित कुमार

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...