Social Media के जरिये सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में 1 गिरफ्तार

मधेपुरा: मधेपुरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक मैसेज के साथ ही विचलित करने वाली कुछ तस्वीरें वायरल कर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने व्हाट्सएप समेत कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक भ्रामक ऑडियो क्लिप के साथ ही कुछ जानवरों की विचलित करने वाली तस्वीरें वायरल किया था और वह सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था।

मामला पुलिस के समक्ष आने पर जब पुलिस टीम ने जांच की तो पता चला कि मैसेज हरियाणा के जिंद से फैलाई गई है। पुलिस टीम जांच के लिए जिंद भी गई लेकिन उसे वहां कुछ भी हाथ नहीं लगी लेकिन पुलिस टीम लगातार मामले की जांच कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव से स्थानीय मो कपिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक से वह मोबाइल भी जब्त किया है जिसका प्रयोग इस तरह के भ्रामक मैसेज फ़ैलाने के लिए आरोपियों ने किया था।

मामले में प्रेस वार्ता करते हुए मधेपुरा के एसपी संदीप सिंह ने बताया कि युवक ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसने अपने एक अन्य सहयोगी जो कि जिंद का रहने वाला है का नाम बताया है। उन्होंने बताया कि युवक ने बताया कि उसकी मंसा थी कि सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ा जाये। फ़िलहाल पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है कि आखिर इसके पीछे क्या कारण है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Asian Women’s Hockey Champions ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ, तैयारियां हैं पूरी

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Social Media Social Media Social Media

Social Media

Saffrn

Trending News

LEADS 2025 Ranking: बिहार को बड़ी सफलता, ‘High Performers’ श्रेणी में...

LEADS 2025 फ्रेमवर्क में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘Fast Mover’ से ‘High Performers’ श्रेणी में जगह बनाई। उद्योग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र...

Darbhanga BJP Training Camp: वैचारिक मंथन के साथ भाजपा जिला प्रशिक्षण...

दरभंगा में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई नेताओं ने संगठन, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता...

Lakhisarai Bypass ROB Crack: निर्माण एजेंसी होगी Blacklist, भारी वाहनों की...

 लखीसराय बाईपास ROB में क्रैक मिलने के बाद बिहार सरकार सख्त हुई। निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और भारी वाहनों पर रोक के निर्देश...

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img