प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
कोडरमा : झुमरीतिलैया स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से एक बच्ची के लापता हो गई है। बता दें कि दत्तक ग्रहण संस्थान में 10 बच्चियां संरक्षित की गई थी, जिसमें 2 बच्ची मौके का फायदा उठाकर भाग गई, जहां एक बच्ची को संस्थान के सदस्यों ने पुन: संरक्षित कर लिया है। कुछ दिन पहले दोनों बच्चियां भागकर गिरिडीह से कोडरमा आई थी और कोडरमा स्टेशन से चाइल्डलाइन के द्वारा सीडब्ल्यूसी को बच्चियों को सौंप दिया था। संस्थान से भागी हुई बच्ची की उम्र 12 साल बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले को लेकर डीएसडब्ल्यू की अगुवाई में डीसीपीओ, संरक्षण पदाधिकारी और सीडब्ल्यूसी की टीम मामले की जांच कर रही है।
Highlights

















