नाश्ता करने के दौरान चलने लगी गोली, 1 की मौत 1 घायल

दानापुरः फुलवारीशरीफ के एस के मैरेज पार्क के पास अपराधियों ने शनिवार को दो युवकों को गोली मार दी. घायल अवस्था में दोनों युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज के दौरान एक युवक चन्दन की मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार की दोपहर दो युवक चंदन कुमार और विष्णु कुमार एस के मैरिज पार्क के नजदीक लिट्टी दुकान में नाश्ता कर रहे थे, इसी दौरान मोटरसाइकिल से सवार दो युवक वहां पहुंचे और चंदन एवं विष्णु पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चलानी शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंदन कुमार को 4 गोली लगी है जबकि विष्णु कुमार को कमर में गोली लगी है.

अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

दोनों घायलों को इलाज के लिए पास के ही राजा बाज़ार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चन्दन की इलाज के दौरान मौत हो गयी. करोड़ीचक के रहने वाले करीमन चौधरी ने बताया कि उनका बेटा विष्णु कुमार अपने दोस्त चंदन के साथ लिट्टी दुकान में नाश्ता कर रहा था, इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने दनादन गोलियां चलानी शुरू कर दी.

घटना की सूचना मिलते हैं फुलवारीशरीफ थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. गोलीबारी के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी रफिकुर रहमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं घटना स्थल से पुलिस ने कुछ खोखा भी बरामद किया है..

रिपोर्ट- उमेश चौबे

नाथनगर के बाद अब हबीबपुर में विस्फोट, एक बच्चे का हाथ उड़ा, दूसरा गंभीर रुप से घायल

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...