नालन्दा: कर्नल के घर के 8 कमरों का ताला तोड़ 10 लाख की चोरी

NALANDA: नालंदा में कर्नल के बंद पड़े मकान में बदमाशों ने

चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया. चोरों ने 8 कमरों का

ताला तोडकर करीब़ 10 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया.

nalanda chori 33333333 22Scope News

पीड़ित कर्नल फिलहाल कोयंबटूर में हैं पदस्थापित


नालंदा में बदमाशों ने बीती रात बंद पड़े कर्नल के घर को

निशाना बनाते हुए 10 लाख के कीमती सामानों पर

हाथ साफ कर दिया. मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के

देवीसराय मोहल्ले का है. पीड़ित ईश्वरी प्रसाद के

पुत्र रवि रंजन है, जो इंडियन आर्मी में कर्नल के पद पर

कोयंबटूर में पदस्थापित हैं. घटना का पता मंगलवार

को चला जब गांव की ही केयरटेकर चिंता देवी घर की साफ सफाई करने पहुंची.

पीड़ित कर्नल रवि रंजन के परिजन ने बताया कि बदमाश छत के सहारे घर में प्रवेश कर गया और बारी-बारी से 8 कमरों के ताले को तोड़कर करीब 10 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया. जिनमें जेवरात, टीवी समेत अन्य कीमती सामान शामिल है.
उन्होंने बताया कि जब मंगलवार को केयरटेकर झाड़ू पोछा करने आई तो उन्हें मकान के नए वाले हिस्से में लगे दरवाजे का ताला टूटा हुआ दिखा. जिसके बाद उसने इसकी सूचना कर्नल रवि रंजन को दी. सभी कमरों में बदमाशों ने स्टोर बेल और आलमीरा को तोड़ चोरी की इस घटना को अंजाम दिया.


घर में जगह-जगह मिले खून के निशान


चोरी के दौरान बदमाशों को चोट भी आई है. जिसके कारण खून के धब्बे जगह-जगह पर घर में लगे हुए हैं. 15 दिन पूर्व ही परिवार बेटे के यहाँ गया था.बंद पड़े मकान में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और खून के धब्बे को सहेज कर जांच के लिए अपने साथ ले गई. दीपनगर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते...

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि...

Bihar Women Schemes 2026: बिहार की बहनें बदलेंगी तकदीर! महिलाओं की...

Bihar Women Schemes 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...