सूखा की स्थिति का जायजा लेने पहुंची 10 सदस्यीय केंद्रीय टीम

RANCHI: झारखंड में सूखा की स्थिति का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम ने मंगलवार को चान्हो प्रखंड के कुछ क्षेत्रों का दौरा किया. क्षेत्र का दौरा करने के बाद संयुक्त सचिव एस रुक्मणी अपनी टीम के साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मिलने नेपाल हाउस स्थित उनके कार्यालय पहुंची. जहां सूखे को लेकर मंत्री और केंद्रीय टीम के बीच विस्तृत चर्चा की गई.

krishi mantri baithak 22Scope News


क्षेत्र का जायजा लेने के बाद जल्द ही सौंपी जाएगी रिपोर्टः संयुक्त सचिव

s rukmaini 22Scope News


केद्रीय टीम की संयुक्त सचिव एस रुक्मणी ने बताया कि रांची के अलावा अन्य जिलों में उनकी टीम स्थिति का आकलन करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. उन्होंने कहा कि किसानों को राहत दी जाये इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं.


राज्य सरकार ने समय पर प्रक्रिया की शुरुः कृषिमंत्री

krishi mantri 22Scope News


कृषिमंत्री बादल पत्रलेख ने सूखा राहत को लेकर कहा कि राज्य सरकार ने समय पर सभी प्रक्रियाएं पूरी की हैं. अब कें्रद्रीय टीम भी पहुंच चुकी है. जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी. इसके बाद राज्य के 58 लाख किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में कुछ वक्त लगता है, ऐसे में इसमें भी वक्त लग रहा है. उन्होंने किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई है.


राज्य सरकार ने केंद्र से मांगे हैं सवा नौ हजार करोड़


राज्य सरकार ने सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए

केंद्र सरकार से सवा नौ हजार करोड़ रुपए की मांग की है.

राज्य में सूखा के आकलन के लिए 10 सदस्यीय केंद्रीय टीम के साथ बैठक हुई.

विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि

राज्य के सूखा प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए

केंद्र सरकार से सहायता मांगी है. वहीं केंद्रीय टीम की

सदस्य रुक्मणी ने बताया कि राज्य के सूखा प्रभावित जिलों का टीम दौरा करेगी और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेगी.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...