मधुपुर में 10वीं की छात्रा की मौत, प्रेमी पर जहर देने का आरोप

मधुपुर. निजी स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा का इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना के सम्बंध में मृतका के पिता ने कहा कि उसकी पुत्री ने फोन पर कहा कि वह मुहर्रम की छुट्टी में अपने घर आ रही है। इसी दौरान गड़िया पंचायत निवासी रितेश कुमार नामक युवक के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाकर बूढ़ी बगीचा गई, जहां उनको जहर दिया गया। तबियत बिगड़ने पर आरोपी युवक उसे लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

मधुपुर में 10वीं की छात्रा की मौत

बताते चलें कि, युवक ने भी विषपान किया था और उसी अस्पताल में भर्ती था और इलाज के बाद वह ठीक हो गया। इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए आरोपी युवक रितेश ने अस्पताल की खिड़की तोड़कर छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया। आरोपी युवक को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

मधुपुर से मिनहाज राही की रिपोर्ट

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...