1,100 पेंशन ने बदली जीवन रेखाएं : वृद्धों व विधवाओं की सख्त जरूरतों पर क्या असर पड़ा?

पटना : बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में हाल ही में बड़ा बदलाव किया गया है। अब वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को पहले की तुलना यानि 400 पेंशन से बढ़ाकर 1,100 रुपए पेंशन प्रतिमाह मिल रही है। यह बदलाव वंचित व कमजोर वर्गों के लिए जीवन की कई बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने में सहारा बन रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

‘पेंशन की राशि सीधे DBT के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है’

पेंशन की राशि सीधे डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका लगभग खत्म हो गई है और लाभार्थी सीधे तौर पर राहत महसूस कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले से 1.9 करोड़, 69 हजार, 255 लाभार्थियों को लाभ मिलने वाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि पेंशन बढ़ोतरी का सीधा असर ग्रामीण इलाकों के वोट बैंक पर पड़ सकता है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के बीच सरकार की छवि मजबूत हुई है। वहीं विधवाओं को भी सीधा लाभ मिलने से महिला मतदाताओं का समर्थन और पक्का होगा। पहले से ही साइकिल योजना, जीविका समूह और 50 प्रतिशत पंचायत आरक्षण से महिलाओं में नीतीश की छवि मजबूत है। पेंशन बढ़ोतरी ने इसे और धार दी है। वृद्धजनों को प्रति माह दी जा रही पेंशन राशि में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं। उनका सम्मानजनक जीवन यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।

विपक्ष को कितना नुकसान

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस योजना से विपक्ष को सीधा नुकसान होगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा इतना व्यापक है कि लगभग हर पंचायत में इसका असर दिखेगा। साथ ही नीतीश सरकार ने पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी कर विपक्ष से पेंशन योजना में बढ़ोतरी का मुद्दा भी छीन लिया। जिसकी चर्चा तेजस्वी यादव नें अपने मंच से कई बार की है। बड़ी बात यह है कि लालू राज में उपेक्षित रहे गरीब, बुजुर्ग और विधवा वर्ग को अब नीतीश सरकार राहत दे रही है।

‘चुनावी तौर पर निर्णायक हो सकता है और विपक्ष को अपने पुराने वोट बैंक में टूट का सामना करना पड़ सकता है’

यही वजह है कि यह तबका चुनावी तौर पर निर्णायक हो सकता है और विपक्ष को अपने पुराने वोट बैंक में टूट का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, 1,100 की पेंशन केवल आर्थिक मदद नहीं बल्कि गरीब और असहाय वर्ग की जीवन रेखा बन चुकी है। साथ ही यह ‘लालू राज बनाम नीतीश राज’ की तस्वीर को और स्पष्ट करती है। जहां पहले योजनाएं सिर्फ कागजों पर रहती थीं, वहीं अब उनके असर सीधे लोगों की जिंदगी में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत अगस्त माह की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से किया हस्तांतरित

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img