पटना : पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हजार 74 पहुंच गयी है. पीएमसीएच के दो जूनियर और एक सीनियर डॉक्टर भी चपेट में आ गये हैं. इसके अलावा नर्स, पुलिस कर्मचारी औऱ राज्य स्वास्थ्य समिति के कुछ कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को पांच और मरीजों को भर्ती किया गया, जिसमें पटना के चार और वैशाली के एक मरीज हैं. इसमें पटना दीघा की रहने एक महिला मरीज भी हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के लगभग 150 कर्मचारी और अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. चार से छह जनवरी के बीच हुए टेस्ट में 150 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने की सूचना है. इनमें 20 महिला कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं. वहीं गायघाट स्थित राजकीय महिला उत्तर रक्षा गृह में 349 संवासिनों की जांच एंटीजन किट से की गयी, जिसमें 51 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.
महंगा पड़ा डॉक्टर को लाल पानी का शौक, खानी पड़ी हवालात की हवा

















