रांची : अरगोड़ा में बंद घर का ताला तोड़ 12 लाख की चोरी

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र अरगोड़ा बस्ती के घर में करीब 12 लाख रुपए के जेवरात और नगद सहित अन्य सामानों की चोरी कर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना शुक्रवार देर रात की है. घर के मालिक अपने परिवार समेत घर से दूर अपने परिजनों के यहां खाने पर गए थे. जब वे लोग सुबह 8ः00 बजे अपने घर लौटे तो देखा कि मुख्य द्वार समेत घर के सारे दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और घरों का सामान बिखरा पड़ा था.

chori1 22Scope News

परिवारवालों ने छानबीन की तो अलमीरा, पलंग समेत कई स्थानों में रखें जेवर और नगद की चोरों ने चोरी कर ली थी. परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने ताले में लगे फिंगरप्रिंट के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है.

मौके पर परिजनों ने बताया कि एक समारोह में गए थे, लेट होने की वजह से हमलोग रात में वहीं रूक गए. आज सुबह जब आए तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ है. समान और जेवरात की चोरी हुई है. वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट: मुर्शिद आलम

रांची में आयोजित होगा सब जूनियर नेशनल और फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...