झारखंड में ओमिक्रोन के 14 मामले आए सामने

रांची: झारखंड में पहली बार मरीजों में कोरोना वायरस के नये वैरियंट ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है. शनिवार को भुवनेश्वर से आए जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में 14 सैंपल में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है. जिनोम सीक्वेंसिंग मशीन नहीं होने के कारण अभी झारखंड में ओमिक्रोन की जांच की सुविधा नहीं है. यहां से सैंपल भुवनेश्वर भेजा जाता है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 47 सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. इनमें से 14 में ओमाइक्रों, एक में डेल्टा और 32 में अन्य वैरियेंट मिले हैं.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नवंबर और दिसंबर महीने में भेजे गए सैंपल में ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं हुई थी. हालांकि अभी तक बहुत कम सैंपल्स की ही सीक्वेंसिंग हो पाई है.
झारखंड में जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन न होने को लेकर बार-बार सवाल उठाए जा रहे हैं. हाईकोर्ट ने भी इसको लेकर सवाल उठाए हैं. लेकिन इसके बावजूद अबतक जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन नहीं लग पाई है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बार-बार रांची और जमशेदपुर में मशीन लगाने की बात तो कह रहे हैं लेकिन इस दिशा में काम होता नहीं दिख रहा है. इसकी वजह से ओमिक्रोन की पुष्टि होने में काफी देर हो रही है. कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओमिक्रोन की पुष्टि होने से पहले ही कई मरीज ठीक हो जा रहे हैं.

आईआईटी धनबाद के छात्र अभिनव को गूगल से मिला 56 लाख ऑफर

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...