JPSC सिविल सर्विसेज भर्ती घोटाला मामले में चार्जशीटेड 15 आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

रांची. JPSC सिविल सर्विसेज भर्ती घोटाला मामले में चार्जशीटेड 15 आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मामले में पीड़क कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। आरोपियों की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अब मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।

JPSC सिविल सर्विसेज भर्ती घोटाले में सीबीआई कोर्ट के आदेश को चुनौती

दरअसल, मामले में आरोपियों ने सीबीआई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। यह चुनौती सीबीआई कोर्ट के 16 जनवरी 2025 के आदेश को दी गई है। इसको लेकर सौरभ प्रसाद और अन्य की ओर से याचिका दाखिल की गई है। वहीं सीबीआई ने सीबीआई कोर्ट से 21 चार्जशीटेड आरोपियों के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी करने का आग्रह किया है।जानकारी के अनुसार, कोर्ट से समन जारी होने के बाद खुद या अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित नहीं होने वाले आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करने का आग्रह किया गया है।

JPSC सिविल सर्विसेज भर्ती घोटाला मामले में आरोपी

मामले में आरोपियों में हेमा प्रसाद, डॉ. विजय प्रसाद सिंह, परमानंद सिंह, डॉ. हरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, हरेंद्र नारायण चौधरी, राज महेश्वर राम, प्रदीप कुमार, चिंटू दोराई, सौरव प्रसाद, अनवर हुसैन, संदीप डूबे, शालिनी विजय, दीपू कुमार, धीरेन्द्र कुमार सिंह, भगीरथ प्रसाद, मोहम्मद जियाउल अंसारी, दिनेश कुमार रंजन, सागर कुमार, पंकज कुमार और प्रमिला मुर्मू का नाम शामिल है।

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...