जेपीएससी सिविल सेवा घोटाला: 21 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मांग

रांची: जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई ने 21 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आग्रह किया है। जांच अधिकारी ने गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में इस संबंध में आवेदन दिया। इन आरोपियों में शालिनी विजय का भी नाम शामिल है, जो 21 फरवरी को केरल के कोच्चि में अपनी मां और भाई के साथ मृत मिली थीं।

सीबीआई कोर्ट द्वारा वारंट जारी होने के बाद इन आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकती है। इससे पहले, 16 जनवरी को कोर्ट ने 47 अफसरों समेत कुल 74 आरोपियों को समन जारी किया था। इनमें से 32 आरोपियों ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें से 9 याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

सीबीआई ने 12 वर्षों की जांच के बाद 4 मई को आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलीप प्रसाद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

इन 21 आरोपियों के खिलाफ मांगा गया वारंट

हेमा प्रसाद, डॉ. बिजय प्रसाद सिंह, परमानंद सिंह, डॉ. हरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. हरेंद्र नारायण चौधरी, राज महेश्वर राम, प्रदीप कुमार, चिंटू दोराई बुरू, सौरव प्रसाद, अनवर हुसैन, संदीप दुबे, शालिनी विजय, दीपू कुमार, पंकज कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह, भागीरथ प्रसाद, मोहम्मद जियाउल अंसारी, दिनेश कुमार रंजन, सागर कुमार और प्रेमलता मुर्मू।

इस मामले में सीबीआई की जांच जारी है, और जल्द ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...