Advertisment

होटल में शराब पार्टी करते 16 युवक गिरफ्तार, मालिक पर 10 हजार का इनाम घोषित

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित होटल में शराब पार्टी कर रहे 16 युवकों को पुलिस ने शराब सहित गिरफ्तार किया है। सभी युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामला होटल का है, जहां बीती रात तेज डीजे साउंड और हंगामे की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना मिलते ही छतौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां शराब की बोतलें बरामद हुईं और सभी युवक शराब के नशे में पाए गए। मेडिकल जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस ने मौके से होटल के मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया है।

Goal 1 22Scope News

होटल मालिक पर इनाम घोषित, संपत्ति जांच के निर्देश 

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने होटल मालिक राम दर्शन सिंह की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने उनकी संपत्ति की जांच के भी निर्देश दिए हैं। जन्मदिन पार्टी में युवक जुटे थे, मेहमान नेपाल से भी आया था। मिली जानकारी के अनुसार, यह शराब पार्टी रमन कुमार के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की गई थी। इसमें भाग लेने के लिए युवक विभिन्न स्थानों से आए थे, जिनमें नेपाल का गौतम नामक युवक भी शामिल था, जिसका नेपाल में शराब की दुकान है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी। इस अवैध गतिविधि में कौन-कौन शामिल हैं। दर्शन सिंह पर पहले से केस दर्ज हैं। कई मामले में होटल मालिक राम दर्शन सिंह के खिलाफ पहले से ही छतौनी और रघुनाथपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं।

यह भी देखें :

अतिक्रमण हटाने के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है – छतौनी थानाध्यक्ष

पहला मामला 12 दिसंबर 2020 को छतौनी थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमार के बयान पर दर्ज किया गया था। जिसमें अतिक्रमण हटाने के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। दूसरा मामला 22 फरवरी 2022 को रघुनाथपुर थाना के एसआई विवेकानंद सिंह के द्वारा दर्ज किया गया। जिसमें आरोप है कि राम दर्शन सिंह ने सड़क पर दीवार खड़ी कर दी थी। जब पुलिस उसे हटाने गई तो उन्होंने पुलिस को धमकी दी थी कि चले जाइए, नहीं तो 300 राउंड गोली चलेगी। मुझे पुलिस का कोई डर नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से अभद्र व्यवहार भी किया था।

यह भी पढ़े : अपराधी और अतिक्रमणकारियों पर कानून का खौफ, पुलिस व महिलाओं के बीच नोक झोंक…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

BBMKU AISA Protest Dhanbad: BBMKU में छात्र आंदोलन तेज, मांगों को...

BBMKU AISA Protest Dhanbad: सोमवार को छात्र संगठन 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) के विरोध-प्रदर्शन के कारण बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) का...

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: कोडरमा GRP ने नाकाम की अवैध...

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोडरमा गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने वाराणसी-MEMU एक्सप्रेस से भारी मात्रा...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: AK-47 से M-16 तक… आत्मसमर्पण के साथ...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: झारखंड में नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। CPI (माओवादी) संगठन से जुड़े 24...