Advertisment

सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत पीएम को भेजा गया 2.50 लाख पोस्टकार्ड

जमशेदपुरः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा एवं समर्पण के रूप में पिछले 17 सितंबर से मना रही है. समर्पण कार्यक्रम के अंतिम दिन भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी. इस समापन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शामिल हुए.

जिले से लगभग ढ़ाई लाख पोस्ट कार्ड देश के प्रधानमंत्री को भेजा जा रहा है. इन तमाम पोस्टकार्ड में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं गई हैं. प्रथम पोस्टकार्ड पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भेजा है. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहें.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जन जन के नेता हैं और पार्टी के कार्यकर्ता अपने स्नेह का इज़हार उन्हें पत्र के माध्यम से कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां आधुनिक युग लोग सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत करती है, वहीं पार्टी अपनी राष्ट्र धरोहर डाकघर को बढ़ावा देने के लिए पोस्टकार्ड का उपयोग कर रही है. उन्होंने आम जनता से भी पोस्टकार्ड इस्तेमाल किये जाने की अपील की.

रिपोर्ट-लाला जबीन

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...