सिसई: सिसई थाना क्षेत्र के पोटरों सकरौली गांव में पेड़ की लकड़ी के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में टांगी से काटकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। एक गंभीर रूप से घायल है।
मृतकों में नागेश्वर साहू (65), उसका बेटा पवन साहू (30) व नागेश्वर का भाई मुन्ना साहू (55) शामिल हैं। हमले में विकास साहू (35) घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।
इसे भी देखें: 20 साल पुराने दवा घोटाला केस में सभी सात आरोपी बरी
घटना शुक्रवार दोपहर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों ननकेश्वर साहू (ननकु), सतेन्द्र साहू व शिवकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनलोगों के पास से खून लगी दो कुल्हाड़ी भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार नागेश्वर साहू, मुन्ना साहू व ननकेश्वर साहू भाई हैं। तीनों भाई की पुश्तैनी जमीन गांव समतलीकरण के लिए आरकेडी कंपनी को दी गई थी।
इसे भी देखें:रांची के 553 हेडमास्टरों के वेतन पर रोक लगायी
समतलीकरण के दौरान खेत में लगा सूखा पेड़ गिरा हुआ था। लकड़ी काटने के लिए ननकेश्वर साहु अपने बेटों सतेन्द्र साहू व शिव कुमार साहू के साथ पहुंचा हुआ था।
यह सूचना मिलने पर नागेश्वर साहु अपने बेटे पवन साहू और मुन्ना साहू अपने बेटे विकास साहू के साथ वहां पहुंचे और पेड़ काटने से मना किया। दोनों पक्षों में बहस होने लगी और देखते-देखते विवाद बढ़ गया।
इसके बाद तीनों बाप-बेटे ने अपने ही भाई, भतीजा नागेश्वर साहू, पवन साहू व मुना साहू और विकास साहू को टांगी से दौड़ा-दौड़ाकर काट डाला।
घटना की जानकारी मिलते के साथ एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल, थाना प्रभारी मीनकेतन कुमार पहुंचे। पुलिस को शव उठाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पोटरो सकरौली गांव ग्रामीणों का हुजूम आ गया।


