हत्या के आरोपी 2 अपराधी देसी हथियार के साथ गिरफ्तार

गया : बीते 25 अक्टूबर को नीमचक बथानी में संजय चौहान को पीट-पीटकर अधमरा किए जाने और फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने के मामले में पुलिस दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी के पास से पुलिस ने एक थ्रनेट व एक कट्टा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि बरामद थ्रनेट में और कट्टा में एक एक कारतूस लोड थे। पकड़े गए दो में से एक नीतीश कुमार का पूर्व से ही अपराधी इतिहास रहा है जबकि प्रमोद कुमार का इतिहास खंगालने में पुलिस जुटी है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीते 25 अक्टूबर को अपराधियो ने संजय चौहान को पीट पीट कर जख्मी कर दिया था। उसका इलाज चल रहा था पर दूसरे ही दिन उसकी मौत हो गई थी। सम्बंधित मामले में पीड़ित पक्ष ने नामजद केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर मे छापेमारी की थी जहां से अवैध हथियार बरामद किए गए थे। इसके बाद बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि नामजद अपराधी नीतीश कुमार और प्रमोद कुमार नीमचक के गणपत नगर में देखे जा रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इन अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

एसएसपी ने बताया कि अन्य नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व के अलावा एक और कैसे दर्ज किया गया है। पूर्व में मारपीट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...